सिंघिया सोना लूटकांड की जांच को पहुचे एसपी, सीसीटीवी फुटेज निकालने का आदेश

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित सोना लूट कांड को लेकर सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने घटनास्थल, संबंधित ज्वेलर्स दुकान व अपराधी के भागे गये रास्ते में लगे विभिन्न सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करते हुए, अपराधियों की सुराग पाने को लेकर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। डीएसपी शिवम कुमार व थानाध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल को घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को चिन्हित करते हुए साक्ष्य एकत्रित करने का आदेश भी दिया।

विदित हो कि 1अप्रैल को थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराघाट स्थित सुहागन ज्वेलर्स दुकान बंदकर घर लौट रहे दुकानदार राजा साह से अपराधियों करीब 30 लाख रुपए का ज्वेलर्स लूट लिया था।

कांड दर्ज के 10 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस कारण एसपी ने कांड को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को निरीक्षण किया और पुलिस को आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *