मुफस्सिल थाना में जब्त वाहनों में लगी आग से लाखो की क्षति, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू

यहां कलीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बेतिया। मुफस्सिल थाना में जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे आधा दर्जन से ज्यादा चार पहिया व दुपहिया वाहन जल गए । आग लगने से अफरा तफरी मच गई। थाने में तैनात पुलिसकर्मी बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी । सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में लाखों की क्षति हुई तो है। घटना रविवार शाम की है।

अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो पहिया वाहन जल गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना भवन के पीछे परिसर में जब्त चार पहिया व दो पहिया वाहन रखे गए हैं। थाना से सटा हुआ नलकूप विभाग का कार्यालय है। नलकूप विभाग के कार्यालय परिसर व थाने के बीच में बना चाहरदीवारी पूर्व में ही ध्वस्त हो चुका है।

नलकूप विभाग के परिसर में रविवार की दोपहर कूड़ा जलाया गया था। उसी की आग दोनों परिसरों में गिरे पेड़ के सूखे पत्तों के माध्यम से जप्त वाहनों के पास पहुंच गयी। अचानक वाहनों से आग की तेज लपटें उठने लगी। पुलिसकर्मी स्वयं आग बुझाने में जुट गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी, अग्निक कमलेश कुमार, अग्निक चालक जफर इमाम, अलीउल्लाह अंसारी वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि करीब 25 मिनट में आग पर काबू पाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया इस मामले में वाहनों की जांच कर सनहा दर्ज किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *