ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत, बाल बाल बचा दंपति

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन से माधोपुर जाने वाली सड़क के आलमपुर कोदरिया वार्ड 13 एवं विभूतिपुर उत्तर वार्ड 3 के तरकुरबा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी। वही बाईक सवार दंपति बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से आगे जाने की जल्दबाजी में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया। जिसमें बाइक पर सवार एक 7 माह की बच्ची ट्रैक्टर के चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान विभूतिपुर उत्तर वार्ड 9 माधोपुर निवासी चंदन साह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदन साह अपनी पत्नी रिंकू देवी एवं दो पुत्री निधि कुमारी 3 वर्ष एवं सोनाक्षी कुमारी 7 माह के साथ रविवार की संध्या में सिंघियाघाट बाजार के लिए घर से निकला था।

तभी उक्त घटना स्थल पर ट्रैक्टर से साइड लेकर आगे निकलना चाहा। जहां संतुलन खोकर गिर गए। जिसमें सोनाक्षी की मौत मौके पर ही हो गई। वही पति-पत्नी व 3 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *