यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड 4 में आज करीब 5 वजे संध्या पर अचानक बिजली के ग्यारह हजार की तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण अगलगी की घटना हो गयी। जिससे देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गया। साथ ही बीच बचाव करने वालों में से चार लोग क्रमशः राकेश कुमार राय पिता नरेंद्र राय, राकेश कुमार पिता ब्रह्मदेव महतो, रमेश प्रसाद सिंह पिता सीताराम महतो, गोविंद कुमार पिता राम खेलावन महतो, रामशंकर राय पिता सिंहेश्वर राय सहित अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।जिनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि शोभन निवासी सीताराम महतो के घर के ऊपर से गुजर रहे 11000 हजार बोल्ट की तार में अचानक शॉर्ट लगने से आग उत्पन्न हो गई और सीताराम महतो के घर पर गिरा।जहां से उनका घर जलते हुए पंकज महतो एवं विरजू महतो का घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी ब जेवर पूर्णतः जलकर राख हो गया।


ग्रामीणों की तत्परता से किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। मौके पर मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिनोद शर्मा, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, मनोज महतो, शिवनाथ महतो, रामनारायण महतो, अजय महतो, राजकुमार महतो, लोजपा नेता चंद्रशेखर राय, डॉक्टर लालबाबू, दिलीप कुमार राम आदि मौजूद रहे।







