समस्तीपुर में 6 लेन के चौथे चरण का कार्य का किया गया शुभारंभ, कल्याणपुर में हुई पूजा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारत माला परियोजना अंतर्गत औरंगाबाद के आमस से दरभंगा में बेला तक बनने वाली 6 लेन सड़क निर्माण के चौथा चरण का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेवपुर के कमली चौड़ी में पूजा पाठ के बाद काम का शुभारंभ किया गया। मौके पर विभागीय इंजीनियर के अलावा निर्माण कार्य से जुड़े चंद्रप्रकाश गुड्डू, सुधीर कुमार, पिंटू सिंह, विजयशंकर ठाकुर एवं कृष्ण देव ठाकुर आिदि मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह 6 लेन सड़क राज्य के जीटी रोड औरंगाबाद से गया, जहानाबाद, पटना, हाजीपुर, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद दरभंगा से पटना की दूरी घट कर 120 किलोमीटर रह जाएगी।

वर्तमान में दरभंगा के लोगों को सड़क मार्ग से पटना जाने के लिए करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसमें तीन घंटा से अधिक समय लगता है। लेकिन 6 लेन सड़क बनने के बाद पटना की दूरी घट कर 120 किलोमीटर रह जाएगी जिससे लोग मात्र 2 घंटे में ही पटना तक की यात्रा कर लेंगे।

6 लेन सड़क का निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधुबनी एवं दरभंगा और समस्तीपुर के लोगों को पटना आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। यह 6 लेन कल्याणपुर के शिवनंदनपुर, गोविंदपुर खजूरी, मधुबन, सिमरिया भिंडी, रतवारा एवं खरसंड होकर गुजरेगी।

सड़क निर्माण के चौथे चरण का काम शुरू होने जाने से लोगों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *