यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर मोहम्मदपुर स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर मालगाड़ी के बेपटरी हो गयी। जिसके कारण उक्त पथ पर ट्रेनो का परिचालन ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल मुख्यालय से एआरटी घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। डीआरएम आलोक अग्रवाल समस्तीपुर सहित अन्य अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जाता है कि सीतामढ़ी से दरभंगा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मदपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी की चार बोगी बेपटरी हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था बोगी के पार्ट इधर-उधर बिखर गए। जिसके कारण घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई।

पूर्व मध्य के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रख-रखाव कार्य के दौरान शनिवार की दोपहर 15.15 बजे किमी 48/9-10 के निकट मालगाड़ी के खाली 03 वैगन के अवपथन के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित है । मंडल रेल प्रबंधक दुर्घटना राहत यान के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं । हेल्प लाइन नम्बर जारी कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर :
1. सीतामढ़ी स्टेशन- 8102918527
2. दरभंगा स्टेशन- 8102918508
3. समस्तीपुर स्टेशन-8102918840

ट्रेनों का आंशिक समापन निम्नानुसार किया गया :
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का आंशिक समापन थलवारा में किया गया।
05218 रक्सौल-दरभंगा डेमू स्पेशल का आंशिक समापन जोगियारा में किया गया।
05596 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर स्पेशल का आंशिक समापन परसौनी में किया गया।
05266 पाटलिपुत्र-दरभंगा स्पेशल का आंशिक समापन सीतामढ़ी में किया गया।

05526 रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन सीतामढ़ी में।
13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस आज रक्सौल से अपने नियत समय 21.00 बजे के बदले पुनर्निर्धारित समय 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।





