यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर के धुरलख स्थित एके पैलेस परिसर में आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश बटेश्वर नाथ पांडेय के लिए सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा की समस्तीपुर के लोगों से जो सम्मान और जो सहयोग मिला वो कभी भी भुलाया नही जा सकता। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम को सफल बनाने पर बधाई दिया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों एवं 29 मार्च को व्यवहार न्यायालय कैंपस एवं डीएलएसए प्रांगण में आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उत्कृष्ट सहयोग करने के लिए सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बटेश्वरनाथ पांडेय के द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लगुनिया सूर्यकंठ के प्रधानाचार्य सौरभ कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव ने कहा की जिला जज का योगदान अद्भुत रहा है। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यकाल समस्तीपुर के इतिहास में स्वर्ण युग का काल रहा।

प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बिहार एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने सम्मान पत्र समर्पित करते हुए अपने भाषण में कहा समस्तीपुर के इतिहास में बटेश्वर पांडे जी का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सीएस संजय कुमार चौधरी ने जिला जज के उपलब्धियों के बारे में बताया।

मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर सुश्री आकांक्षा कश्यप मौजूद थी। सदर अस्पताल समस्तीपुर के उपाधीक्षक डॉ.गिरीश एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में संजय कुमार बबलू, संतोष कुमार निराला, अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उत्कृष्ट सहयोग करने के लिए

चिकित्सक वर्ग से डॉक्टर कुमार सौरभ, डॉक्टर उदय शंकर झा, डॉक्टर सगीर अली अंजुम आदि को सम्मानित किया गया। मीडिया कर्मी में डॉक्टर संजय कुमार राजा, निर्भय कुमार सिंह, उमेश कुमार मिश्र, संजीव नयपुरी, मुकेश कुमार, अविनाश राय, विजय कुमार सिन्हा, रविशंकर चौधरी, कृष्ण कुमार, उसीत चंद लाल, संजीव तरुण आदि को सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत केशव किशोर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ठाकुर विक्रम सिंह ने किया।





