समस्तीपुर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो की पहचान

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के भूईधारा पंचवटी चौक पर चार अप्रैल को दिनदहाड़े हुई लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर साढ़े पांच लाख रुपए लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि चार अप्रैल की दोपहर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिमन्यु कुमार रुपए लेकर एसबीआई मेन ब्रांच में जमा करने आ रहे थे।

इसी दौरान पंचवटी चौक पर बाइक सवार चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपए से भरा बैग लूटकर फरारहो गया। इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार अपराधियों में से दो की पहचान पुलिस कर ली है।

हालांकि दोनों अपराधी फिलहाल जिले से गायब हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *