समस्तीपुर के चर्चित भोला टॉकिज डकैती कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के चर्चित भोला टॉकिज मालिक के घर डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भोला टॉकिज चौक पर प्रेस वार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि छह दिसंबर 2022 की अहले सुबह भोला टॉकिज परिसर में मधुलिका सिंह के घर हुई डकैती की घटना का सफल उद्भेदन किया गया है। इसमें तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आठ से दस अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम इसका खुलासा करने में जुटी थी।

इस घटना को अंजाम देने में मुख्य अपराधी श्याम राय, दीपू कुमार, आयुष तांती, अहमद रजा उर्फ पल्सर, चांद, मो. दुलारे, मो. मासूम व मो. एकरामूल समेत अन्य अपराधी शामिल था। जिसमें से छपरा का श्याम राय, पटना फुलवारीशरीफ का दीपू कुमार एवं असम के गोलाघाट का आयुष तांती को नगर थाना के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक चाकू, तीन मोबाइल एवं लुटा गया दो लाख रुपए बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गृहभेदन एवं डकैती के प्रयास करने की घटना में शामिल होने की बात बतायी गयी है। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।

इसके लिए नगर इंस्पेक्टर को एक महीने का लक्ष्य दिया गया है। एसपी ने बताया कि अपराधी श्याम राय, दीपू कुमार, आयुष तांती, चांद, दुलारे एवं मासूम समेत अन्य अपराधी घटना से करीब तीन महीने पूर्व से ही समस्तीपुर के शेखोपुर में आकर रहता था। इन सभी को अहमद रजा उर्फ पल्सर एवं एकरामूल ने किराए के घर में रखा था। इस घटना को करने के लिए तीन चार दिन पूर्व श्याम एवं पल्सर के द्वारा घर का दो दिन तक रेकी किया गया। फिर अहमद रजा उर्फ पल्सर द्वारा अपने साथियों को बताया गया कि पांच दिसंबर को शादी है, उसी रात में सभी घटना को अंजाम देंगे।

सभी सभी अपराधी चीनी मिल होते हुए भोला टॉकिज पहुंचा। आयुष सीढ़ी के सहारे पीछे से घर के अंदर में प्रवेश किया तथा गेट खोलकर सभी को अंदर बुलाया। पाप के सहारे सभी अपराधी द्वितीय मंजील पर पहुंच कर महिला व कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट किया। फिर रेल लाइन के सहारे चीनी मिल चौक पर पहुंचा, जहां से सभी शेखोपुर चला गया।

इन अधिकारियों को मिलेगा सम्मान:
एसपी ने बताया कि पांच टीम के द्वारा इसका सफल उदभेदन किया गया है। इसमें डीआईयू शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम अचार्या, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, एसआई अनिल कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, राजन कुमार, नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई आफताब आलम के अलावे सिपाही अरबिंद कुमार, अखिलेश कुमार, नित्यानंद कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, अरबिंद कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार एवं अविनाश कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *