सदन में उठा जितवारपुर कन्हैया चौक से शीतलपट्टी चौक जाने वाली सड़क का निर्माण

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधानसभा में अपने तारांकित प्रश्न संख्या -3896 के द्वारा ग्रामीण कार्य मंत्री का ध्यान लगभग 10 किलोमीटर लम्बी जितवारपुर कन्हैया चौक से शीतलपट्टी चौक होते हुए एनएच 28 को जाने वाली सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण हेतु आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि सड़क का चौड़ा नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है तथा लोगो को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजद विधायक ने उपरोक्त महत्वपूर्ण सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग विभागीय मंत्री से किया ।  ग्रामीण कार्य मंत्री ने सदन को बतलाया कि नई अनुरक्षण नीति 2018 के अन्तर्गत निविदा निष्पादन की अंतिम प्रक्रिया में है। ट्रैफिक सर्वें के अनुसार इस पथ के कैरेज वे की चैाड़ाई 3.75 मीटर रखी गई है। निविदा के उपरांत कार्य प्रारम्भ हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *