गोपालगंज में चोरी व गुम हुए 10 लाख के 52 मोबाइल बरामद, लोगों के बीच वितरित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में लोगों के चोरी एवं गुम हुए 52 मोबाइल को पुलिस टीम ने खोज निकाला। यह सभी मोबाइल लगभग दस लाख से अधिक मूल्य के हैं, जिसे लोगो की पहचान कर मोबाइल लौटा दी गयी। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जन सुनवाई के क्रम में लोगों से मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होती थी। इसी क्रम में गोपालगंज पुलिस के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9470092879 जारी किया गया था।
हेल्पलाइन नंबर कई शिकायतें दर्ज की गयी और थाना पर भी कुछ शिकायतें दर्ज की गयी थी। मोबाइल गुम होने की प्राप्त शिकायतों को तकनीकि शाखा एवं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों के सहयोग से दस लाख मूल्य के 52 मोबाइल बरामद किया गया। उक्त सभी बरामद मोबाइल फोन को संबंधित मोबाइल धारकों के बीच पुलिस कार्यालय में वितरित किया गया है।


एसपी ने बताया कि कुचायकोट थाना में नौ, नगर थाना में सात, बैकुंठपुर थाना में सात, बरौली थाना में छह, भोरे थाना में पांच मोबाइल बरामद किया गया। इसी प्रकार उचकागांव थाना में चार, विजयपुर में चार, कटैया, माधोपुर ओपी, हथुआ में दो-दो मोबाइल तथा महम्मदपुर, फुलवरिया, यादोपुर एवं गोपालपुर क्षेत्र से एक-एक मोबाइल बरामद किया गया।
छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, कुचायकोट थानाध्यक्ष किरण शंकर, बैकुंठपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय, बरौली थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, भोरे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, आसूचना प्रभारी दिनेश कुमार यादव, आसूचना शाखा मो. साहिद रजा, पुअनि सुरज कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, सिपाही प्रवीण कुमार, रविशंकर कुमार सिंह, साकेत कुमार व राम शंकर प्रसाद यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *