मुखिया के जमीन में बने पानी टंकी के कमरे से पुलिस ने भारी मात्रा बरामद की विदेशी शराब

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाने के शेरपुर गांव से पूर्व मुखिया के चारदीवारी परिसर में पानी टंकी के कमरे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की मात्रा 889 लीटर बतायी गई है। मामले में मऊ बाजार निवासी एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी भी जब्त की है। पकड़े गये धंधेबाज की पहचान सीताराम ठाकुर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।


एसपी विनय तिवारी ने बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना के आलोक में विद्यापतिनगर की पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पानी टंकी के कोठरी में रखे कुल 1684 बोतल विदेशी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि पानी टंकी पूर्व मुखिया बिपिन राय के चारदीवारी किये गये जमीन में निर्मित है। पुलिस पकड़ में आये धंधेबाज पर वर्ष 2018 एवं 2022 तथा दलसिंहसराय थाने में 2020 में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है।


इस सम्बंध में पूर्व मुखिया श्री राय ने संपर्क करने पर कहा कि मेरे जमीन में निर्मित पानी टंकी के पीछे खुला गेट व बंसवारी आदि है। इसका फायदा उठा किसी ने साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिये उसमें शराब लाकर रख दी थी।

उन्होंने कहा कि शराब के इस धंधे से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी तब सच सामने आ जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *