जाति जनगणना : 17 कॉलम का प्रपत्र ध्यान से भरें, साथ ही उसी दिन मोबाइल ऐप पर करें अपलोड करें प्रगणक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। जाति आधारित गणना 2022 के दूसरे चरण की तैयारी शुरू है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ गौरी कुमारी ने कहा कि 17 कॉलम के प्रपत्र ध्यान से पढ़े और काले कलम से देवनागरी लिपि में शुद्ध-शुद्ध अंकित करें।

साथ ही भरे हुए प्रपत्र को मोबाइल ऐप पर अपलोड भी करना है। किसी भी स्थिति में किसी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 215 तरह की जातियां सरकार द्वारा चिन्हित किया गया है। उसे सूक्ष्मता से देखकर कोड अंकित करना है। उन्होंने बताया कि प्रगणक द्वारा किए गए कार्यों को पर्यवेक्षक सही तरह से देखकर ही फाइनल सबमिट करेंगे।

मौके पर मास्टर प्रशिक्षक महेश प्रसाद यादव, लाल बाबू, राजीव कुमार झा, ललित कुमार सिंह, उमेश दास, रुदल कुमार, रामप्रवेश राय, पर्यवेक्षक श्याम कुमार पांडेय, अर्जुन महतो, दिलीप कुमार राम सहित दर्जनों प्रगणक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *