भव्य शोभायात्र में हजारों की भीड़ से भगवामय हुआ समस्तीपुर शहर, जय श्रीराम से गुंजता रहा शहर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में रामनवमी को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू पुत्र संगठन के द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पंजाबी कॉलोनी से निकलकर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए बूढ़ी गंडक नदी में विसर्जन के साथ संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवा रंग में रंगे श्रद्धालुओं ने हाथ में भगवा ध्वज व हनुमान ध्वजा के साथ निकल पड़े। जिसके कारण पूरा शहर भगवान रंग में रंग गया। वहीं शहर की सड़कों को गुलालों से रंगीन हो गया।


इस भव्य शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इस मौके पर हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने इस आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल को साधुवाद देते हुए कहा कि इन्होंने शोभा यात्रा की शुरुआत की थी, वो आज उत्सव का रूप ले चुका है। इस शोभायात्रा में न कोई दल है ना कोई जात सब एक हिंदू पुत्र की तरह इसमें शामिल हुए हैं।

वही इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल ने कहा कि हिंदू से प्रेम करने वाले, हिंदुत्व का सम्मान करने वाले युवाओं की तादाद बढ़ती जा रही है। आज जिस ढंग से हिंदू का अपमान, हिंदू धर्म ग्रंथ का अपमान, भगवा का अपमान हो रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार के राजनेताओं ने जात पात में बांट कर हिंदू युवाओं को खंडित करने का काम किया है। हिंदू पुत्र संगठन पुन: उसे एकजुट करने की कोशिश कर रहा है।

शोभा यात्रा में सदर एसडीओ आरके दिवाकर, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, सदर डीएसपी एसएच फखरी, इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा, विक्रम आचार्या, नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के अलावे दर्जनों अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *