आठवी वर्ग के उत्तीर्ण छात्रों के लिए विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित, भावुक हुए शिक्षक व छात्र

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उमवि नारायणपुर डढ़िया में आठवी कक्षा के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के विदाई को लेकर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता एचएम सुशील कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक निभा कुमारी एवं कमल किशोर ने किया। इस दौरान उत्तीर्ण छात्रों को अगले वर्ग कक्ष में जाने के लिए बधाई देते हुए विदाई दी गयी।


इस दौरान शिक्षकों के साथ-साथ छात्र भी भावुक हो गए। समारोह में शिक्षक निभा कुमारी एवं कमल किशोर के अलावे बच्चों ने कई गीत गाए। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख शिक्षक व अभिभावक काफी प्रभावित हुए।


शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी जा रही है। आप लोग जितना पढ़ेंगे, उतना बेहतर करेंगे। शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है जो ना तो खोती है और ना ही कभी कम होता है। इसे जितना अधिक खर्च किया जाता है, उतना ही बढ़ता है।


मौके पर सुशील कुमार, नितेश कुमार, ममता कुमारी, राधिका रानी सहित स्कूल के बच्चे व अभिभावक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *