समस्तीपुर में खांटू श्याम बिहारी मंदिर के 56वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन शोभायात्रा के साथ निकाली गयी निशान यात्रा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। श्री खांटू श्याम बिहारी मंदिर के 56वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन श्याम निशान के साथ शनिवार सुबह आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में महिला व युवती शामिल थी। श्री खांटू श्याम मंदिर से निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इसमे बैंड बाजे भी शामिल थे। शहर में जिधर से भी शोभायात्रा गुजरी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां जय श्री श्याम के नारे लगा रही थीं।

खांटू श्याम मंदिर से निकलने के बाद शोभायात्रा गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, मगरदही चौक, गणेश चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंच समाप्त हुई। रास्ते मे श्रद्धालुओ ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। वही जगह जगह लोगों ने शर्बत, ठंडा पानी पिलाने के साथ मिठाई, चॉकलेट लोगों को खिलाया। मारवाड़ी बाजार में हनुमान मंडल के चंद्रदेव मोर, रमेश बोहरा व अटल मोदी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

स्टेशन रोड में ओम पालीवाल व गिरधारी अग्रवाल, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में राजेश अग्रवाल, रवि सिंघानिया आदि ने स्वागत की तैयारी कर रखी थी। मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा निकलने के पूर्व मंदिर में भैरो बाबा के साथ निशान पूजन किया गया। शाम में अखंड ज्योति पूजन के बाद कलाकारों की टीम ने भजनों की प्रस्तुति की राजस्थान उदयपुर की भजन गायिका केमिता राठौर और गंगानगर के कन्हैया झा ने सहयोगी कलाकारों के साथ श्याम बाबा का भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति के सागर में डूबा दिया।

इस दौरान कोलकाता के विनोद सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झुमाया।
मौके पर सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, विनोद अग्रवाल, दिनेश केडिया, राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनोज काबरा, अमन अग्रवाल, आनंद संथालिया, आशीष खेमका, दीपू जालान, भरत कुमार पालीवाल, अनिकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, संजय सुरेका प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *