समस्तीपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी के छात्र छात्राओं ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2023 का परीक्षा फल घोषित होने से छात्रों में काफी हर्ष देखा गया। समस्तीपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के 7 छात्र छात्राओं ने राज्य में 1 से 10 के बीच अपना स्थान बनाया। वही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी के छात्र छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। छात्रों में धीरज कुमार ने 454 अंक एवम् छात्राओं में गुड़िया कुमारी 420 अंक प्राप्त कर विद्यालय का सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं में नाम दर्ज किया।

पचरुखी गांव निवासी पिता चंद्रमोहन राय एवं माता रानी देवी का पुत्र धीरज कुमार शुरू से ही मेधावी था ,उसने अपने उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए माता पिता का आशीर्वाद एवं विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग का होना बताया।

इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा मुकेश राम की पुत्री गुड़िया कुमारी ने छात्राओं में सर्वोत्तम 420 अंक लाकर अपने माता पिता एवम् विद्यालय का नाम रौशन किया।विद्यालय के ही राम ललित साह के पुत्र नितिन कुणाल ने 408 अंक प्राप्त कर घर में खुशियां लाया है।

विद्यालय की छात्राओं में रेशमी रानी 415 अंक, निशा भारती 414 अंक, निशु कुमारी 398 अंक,सोनम कुमारी 387 अंक, रिचा कुमारी 382 अंक,दीपा कुमारी 358 अंक,नेहा कुमारी 354 अंक,काजल कुमारी 349 अंक,कोमल कुमारी 326 अंक,सपना कुमारी 318 अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन में बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा कर आने वाले पीढ़ी के लिए नजीर पेश किया है।जिला के छात्र छात्राओं के परीक्षाफल से खुश होकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने भी अपनी शुभकामना एवम् बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *