बाबा केवल स्थान में सुशील मोदी ने किया 10 लाख की लागत से धर्मशाला निर्माण की घोषणा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मोरबा ब्लॉक के अखाड़ा घाट गांगमोहन में बाबा केवल महराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद आयोजित सभा में अखाड़ाघाट के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन देने के साथ यात्रियों के ठहराव के लिए सांसद निधि से धर्मशाला बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास होगा तभी राजकीय मेले का मकसद पूरा हो सकेगा। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, मगर उनके ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र का विकास होता है तो यहां रहने वाले लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा।

मोरवा अंतर्गत केवल स्थान में आयोजित भाजपा ओबीसी मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहूँचे बिहार के पुर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भाजपा को सर्वस्पर्शी दल बताते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित है।

उन्होंने केवल बाबा स्थान एवं गांगमोहन अखाड़ा घाट पर लाखों की लागत से शेड युक्त चबूतरा बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार को हर 4 पंचायत पर एक मत्स्य सलाहकार नियुक्त करना चहिए। इससे लोगों में मत्स्य उत्पादन मे अभिरूची बढ़ेगी और बिहार अन्य राज्यों से मछली लाने की बजाए मछली भेज सकेगा। साथ ही मत्स्य सलाहकार की नियुक्ति से रोज़गार भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में जाने के क्रम में चकलालसाही में वरीय भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी के अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी का स्वागत किया। सांसद अजय निषाद, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, रामाश्रय सहनी, रंजीत निर्गुणी, कमलेश सहनी, राजभूषण चौधरी, अमरेश झा, बबलू झा, नीलम सहनी, सुधीर सिंह, सौरभ कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, अखिलेश यादव,हरेराम सहनी, दिनेश सहनी, पूर्व जिला पार्षद हरेराम सहनी, मंडल अध्यक्ष अमरेश झा, छात्र जदयू के पूर्व जिला व सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजीत साह, पूर्व मुखिया दीपनरायण सहनी, मेला अध्यक्ष रामचंद्र सहनी, बालेश्वर सहनी, शंकर सहनी, राजकुमार सहनी, जीवछ सहनी, मुन्ना गिरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *