स्वाति हत्याकांड में बैठे अनशनकारियों में दो की हालत बिगड़ी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना के स्वाति हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने, बतही देवी रेप- हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने समेत अन्य मांगों को लेकर समस्तीपुर एसपी के समक्ष 27 मार्च से जारी भाकपा माले के अनशन के चौथे दिन अनशनकारियों की हालत बिगड़ गयी। तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी, जिसका विरोध उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने किया।

फलतः चिकित्सक सरकारी बस स्टैंड स्थित अनशन स्थल पर ही स्वाति की मां फूलन देवी, बतही देवी के अनशनकारी पुत्र श्याम कुमार को स्लाइन चढ़ाना शुरू किया। गंगा प्रसाद पासवान, बिरजू साह, सुधांशु प्रियदर्शी, मो सकुर, रीता देवी, रामसेवक राय उर्फ लाल बाबा की स्थिति भी खराब है। बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित हैं। मौके पर अनशनकारियों ने मांग माने या जान जाने तक अनशन जारी रखने की घोषणा की।


मौके पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि कारबाई की मांग को लेकर ईमानदार कहलाने वाले एसपी विनय तिवारी के समक्ष चार दिन से अनशन जारी है। लेकिन आज तक अनशनकारियों या माले प्रतिनिधियों से वार्ता तक करने की जहमत नहीं उठाया जाना निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *