हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें
समस्तीपुर। युवा कार्यालय मोहनपुर से कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान नरेन्द्र मोदी का पुतला लेकर क्रांति होटल होते हुए अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अम्बेडकर स्थल पर पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिपिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने की उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि कई भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समुदाय पर टिप्पणी की है। दोहरा चरित्र नही चलेगा।

युवा कॉंग्रेस के नेता एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि सूरत कोर्ट में फर्जी मानहानि का मुकदमा करके राहुल गाँधी को दो वषों का सजा 23 मार्च को सुनाया गया और 24 मार्च को बर्खास्त कर दिया गया। अगर राहुल गाँधी अडानी के 20 हजार करोड़ के घोटालों कि आवाज नही उठाते तो आज उनकी सदयस्ता नही जाती।

राहुल गाँधी को बर्खास्त करना एक बहाना है। ये सरकार अडानी को बचाना चाहती है। देश से विपक्षी पार्टी को खत्म करना चाहती है। ये अघोषित आपातकाल जैसा है। जो भी विपक्षी पार्टी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाती उसको ईडी व सीबीआई का भय देखा कर आवाज दवाना चाहती है। जब तक राहुल गाँधी कि सदयस्ता वापस नही लिया जाएगा। तब तक कॉंग्रेस पार्टी सड़क से सांसद तक लड़ती रहेगी।

मौके पर बृजेश यादव, सुशील कुमार राय, एखलाकुर रहमान सिद्दीक़ी, राम प्रीत राय, मनीष कुमार, विनोद कुमार सिंह कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह हजारी, मोहन कुमार, अशोक कुमार सिंह, बच्चा बाबू गिरी, शिव राम महतो, मो शमीम, मो सुल्तान, सुनील पासवान, सूरज राम, राम विलास राय आदि उपस्थित थे।






