बिहार में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक ओला-पानी के साथ आंधी तूफान की संभावना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लीक करें

पटना। बिहार राज्य के कई जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बिहार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रामनवमी के दिन से तीन दिनों तक तेज हवा, मेघगर्जन और ओला के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम के 14 जिलों में ओला वृष्टि की आशंका है।

वहीं, दो अप्रैल से मौसम सामान्य होगा। पूर्वानुमान के बाद आपदा और कृषि विभाग ने किसानों को सचेत करते हुए अलर्ट जारी किया है। मार्च माह में ही दूसरी बार मौसम खराब होने से किसान सहमे हुए हैं। इस बेमौसम बारिश से रबी के साथ आम-लीची की फसल पर एकबार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि राज्य के ज्यादातर जगहों पर तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर (10 से 50 एमएम) की बारिश होने की आशंका है।

इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग ने किसानों को सचेत रहने की सलाह दी है। साथ ही पक चुकी रबी फसल की कटाई कर लेने और उसे सुरक्षित स्थान पर रखने की नसीहत दी गई है। सौ.एचएच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *