सिंघिया खुर्द में माता दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी भीड़

हमारे व्हाट्सग्रुप से जुड़े, यहीं क्लीक करें

समस्तीपुर। चैती नवरात्र के दौरान श्रीश्री 108 वसंत कालीन चैती दुर्गा पूजा समिति सिंघिया खुर्द के ताजपुर रतनपुर शनिचर हाट काली मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा की आराधना की गयी। इस दौरान मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान बुधवार को खोइंछा भरने को लेकर महिलाओं की संख्या काफी थी। यहां कई वर्षों से मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। रामकुमार साह मेला मालिक है।

पट खुलने के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। मौके पर राम कुमार साह, महजूद, पंचायत समिति सदस्य भोला कुमार रजक, उप मुखिया रतिरामन झा, सदस्य कैलाश राय, मूर्ति कलाकार मोतीलाल पंडित, बृजमोहन राय, दीपक कुमार राय, बिपिन कुमार राय, रौशन कुमार साह, लालबाबू साह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *