कोलकाता से ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 20 मई 2023 को चलायी जायेगी भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लीक करें

समस्तीपुर  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) द्वारा ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है। यह भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन कोलकाता से 20 मई 2023 को खुलेगी तथा 05 ज्योतिर्लिंगों – ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर को कवर करेगी। यह ट्रेन कोलकाता से आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगी और 11 रातों के लिए तीर्थ यात्रा का अनुभव कराएगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

इस भारत गौरव पर्यटन स्पेशल ट्रेन में यात्रियों हेतु बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर, शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, पाकुड़, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा प्रदान की गयी है।

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री के लिए 03 पैकेज की घोषणा की गयी है। पहला इकॉनॉमी क्लास (शयनयान श्रेणी) – इस पैकेज में 315 बर्थ उपलब्ध हैं तथा प्रति व्यक्ति किराया रुपया 20,060/- निर्धारित की गयी है । इस पैकेज में यात्रियों को नन एसी बजट होटल में ठहराया जाएगा तथा नन एसी बस सुविधा दी जायेगी।

दूसरा स्टैंडर्ड (तृतीय वातानुकूलित श्रेणी) – इस पैकेज में 297 बर्थ बर्थ उपलब्ध हैं तथा प्रति व्यक्ति किराया रुपया 31,800/- निर्धारित की गयी है । इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा तथा नन-एसी बस की सुविधा दी जायेगी। तथा तीसरा कमफॉर्ट (द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी) – इस पैकेज में 44 बर्थ उपलब्ध है तथा प्रति व्यक्ति किराया रुपया 41,600/- निर्धारित की गयी है । इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा तथा एसी बस की सुविधा दी जायेगी। उपरोक्त तीनों क्लास के यात्रियों को स्टैंडर्ड वेजेटेरियन मेनु के अनुसार भोजन दिया जायेगा।

भारतीय रेल ‘भारत गौरव ट्रेन स्कीम के तहत रेल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने हेतु किराये में लगभग 33 प्रतिशत का रियायत दे रही है तथा उपरोक्त स्पेशल ट्रेन हेतु निर्धारित किराये में यह रियायत शामिल है ।
यदि यात्री, आईआरसीटीसी के वेबसाईट से सीधे पेटीएम, रोजर-पे, बजाज फाईनेंस द्वारा टिकट बुक करते हैं तो उन्हें इएमआई (EMI) की सुविधा भी दी गयी है ।
इस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाईन नं. – 8595904074 या 8595904077 पर फोन कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर जाकर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *