चैती छठ: खरना संपन्न, सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य की होगी आराधना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

बिहार। लोक आस्था का पर्व चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना का प्रसाद बनाकर पूजा की। इसके बाद लोगो के बीच खरना का प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही 36 घन्टे का निर्जला उपवास भी व्रतियों का शुरू हो गया।  सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि मंगलवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

चैती छठ को लेकर घाटों की  सजावट की गई है।  छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चैती छठ के गीतों से गांव से लेकर शहर तक गुलजार हैं। रविवार को छठ व्रतियों ने रात्रि में रसियाव और रोटी खाकर खरना किया। छठ व्रतियों ने खरना के साथ निर्जला व्रत रखकर पर्व की शुरुआत की। निष्ठा का यह पर्व भक्ति भाव से मनाया जाता है। इसे लोक आस्था का पर्व कहा जाता है। चैती छठ को लेकर पूजा सामग्री व फल की महगाई बढ़ गई है।

छत पर भी छठ पूजा को लेकर तैयारी की गई है। खासकर शहरी क्षेत्र में मकानों के छत पर वैकल्पिक रूप से तालाब बनाया गया है, जहां व्रतियों द्वारा सोमवार व मंगलवार को भगवान सूर्य की आराधना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *