जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर बटेश्वरनाथ पांडे एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,समस्तीपुर आकांक्षा कश्यप के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने भाग लिया।

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। समाज सेवी केशव किशोर प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की वाणिज्यिक विवाद का मतलब विवाद से उत्पन्न होता है। व्यापारियों, बैंकरों, फाइनेंसरों और व्यापारियों के सामान्य लेनदेन जैसे कि व्यापारिक दस्तावेजों से संबंधित है।

पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार पटेल ने माल या सेवाओं का निर्यात या आयात, नौवहन और समुद्री कानून से संबंधित मुद्दे, माल की ढुलाई, निविदाओं सहित निर्माण और बुनियादी ढांचा अनुबंध, व्यापार या वाणिज्य में विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली अचल संपत्ति से संबंधित समझौते आदि पर विस्तार से जानकारी दी।

आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार जिला अध्यक्ष, कैट समस्तीपुर ने किया। मौके पर ब्रजकिशोर कुमार, रमेश बोहरा कोषाध्यक्ष, जिला वाणिज्य एवं उद्योग परिषद, ड्रग्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, कमल किशोर, ओमप्रकाश, गोपाल सिंधानिया, प्रहलाद बोहरा, विजय मोर, रंजीत, आशीष, अनुराग शर्मा, दीपक, विकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *