देश में संविधान पर खतरा, आरक्षण खत्म करने की हो रही साजिश

हमारे व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े, यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में रविवार को जदयू की ओर से अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सह जद यू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी एवं संचालन जद यू अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजगीर राम ने किया। आगामी 14 अप्रैल को जिले के सभी पंचायतों में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए भीम चौपाल आयोजित किया जाएगा। उसी की तैयारी के लिए पार्टी की ओर से आज समस्तीपुर अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार समस्तीपुर में किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पिछले 15 वर्षों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलायी गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के जन्मदिन पर सभी पंचायतों में भीम चौपाल के आयोजक में सभी लोगों को भाग लेना चाहिए आज देश में संविधान पर खतरा उत्पन्न हो गया है।


संविधान से छेड़छाड़ किया जा रहा है। देश के संवैधानिक संस्थाओं पर भारत सरकार कब्जा करते जा रहे हैं। धीरे धीरे आरक्षण को समाप्त करने की साज़िश हो रही है। आज हम सभी लोगों को संविधान बचाने के लिए आगे आना होगा। अघोषित आपातकाल की अग्रसर है। हम सभी लोगों की एकजुटता से ही इसे रोका जा सकता है।


हम सभी लोगों को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, गांधी, लोहिया, जयप्रकाश, कर्पूरी ठाकुर के सपनों का भारत बनाने के लिए गोलबंद होना चाहिए। इस कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक रत्नेश सदा, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद, मंजु कुमारी, प्रमंडलीय प्रभारी अब्दुल कयूम अंसारी, अनुमंडल प्रभारी नवीश कुमार नवेंदु, जदयू प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अनस रिजवान ने किया।


इस मौके पर कृष्णदेव पासवान, जिला पार्षद रवि रोशन, नगर निगम वार्ड पार्षद रामनारायण मोले, अनस रिजवान, रज़ा अहमद, दिनेश दास तांती, सुबोध कुमार, रणधीर कुमार, अरुण पासवान, राजकुमार सिंह, रामाश्रय सिंह, रामनारायण सिंह, ठाकुर राजीव सिंह,सवेंदु कुमार,राजु शर्मा, अंजनी कुशवाहा, अनिल सिंह बाबा, बिंदेश्वर राय, विरेन्द्र सिंह,प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार, उमाकांत राय,राज कुमार साह, अशर्फी सहनी, प्रमोद मिलिंद, लक्ष्मी सिंह, गोपाल पटेल, महेश विश्वकर्मा, डा अमित कुमार मुन्ना, बिरया देवी, राधा देवी शुभाकांत ठाकुर, पप्पू कुमार, मुख्या राजीव कुमार,मुख्या रामविलास राम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *