हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। श्रीराजपूत करणी सेना के संस्थापक स्व लोकेंद्र सिंह कालवी का श्रद्धांजलि दी गयी। श्री राजपूत करणी सेना समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हिमगिरी विवाह भवन सारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा की एक अभिभावक के रूप में उन्होंने समाज के लिए हमेशा विकासात्मक संगठित सोच रखें। उनके किए गए कार्य समाज में हमेशा उनकी पहचान के रूप में मौजूद रहेंगे। सभी उपस्थित वक्ताओं ने उनके सोच और विचारो के बारे में विस्तार रूप से बताया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ,अविनाश सिंह चंदेल, ठाकुर संग्राम सिंह, मुकेश सागर, प्रभात सिंह , आशुतोष सिंह, मनीष सिंह, यशवंत सिंह, अनुरूद्ध सिंह, प्रवीण सिंह, गौरव सिंह, राणा सिंह, देवानन्द सिंह, दिपक सिह, संजीव सिंह आदि थे।







