बदमाशों ने युवक के साथ की मारपीट व लूटपाट का प्रयास, तीन धराया

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

समस्तीपुर/ विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया ग्रामीण हाट पर चार पहिया वाहन सवार पिस्तौल लहराते हुए बदमाशो ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की। इसके बाद फायरिंग भी की। इस बीच अपने संबंधी के यहां से घर भगवानपुर बासही जा रहे राहगीर भी उसका शिकार होकर घयाल हो गया। बताया जाता है कि युवक को बदमाशो ने रोकने का प्रयास किया जब नही रुका तो उसे पीटा। जिससे बाईक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बसही निवासी बासुदेव महतो का पुत्र विपिन कुमार के रूप में किया गया है। जिनका पीएचसी विभूतिपुर में इलाज जारी है।
बताया जाता है कि चार पहिया वाहन से आये बदमाशो ने पैठिया में खुलेआम पिस्टल लहराते हुए बीच रोड पर तांडव कर रहे थे। इसी बीच रामचंद्रपुर से अपने घर बसही जाने के क्रम में जैसे ही साख मोहन गेट से आगे बाईक से युवक बढ़ा की उसे घेर कर मारपीट व लूटपाट करने लगा।

वह अपनी बाइक को छोड़कर जान बचाने के लिए पटैलिया हाट की ओर ग्रामीणों की ओर दौड़ा। उसे घायल अवस्था देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर लाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। इसकी जानकारी विभूतिपुर पुलिस को मिली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि तीन युवक को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पिटाई की जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर तीनों पकड़े युवक को अपने हिरासत में लेकर थाना लाया जहां उसकी पूछताछ चल रही है।

थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया है कि घटना की सूचना मिली है आम लोगो के द्वारा तीन युवक को पकड़कर पुलिस को दिया गया है। उन्होंने फायरिंग की पुष्टि नहीं ही है। फिलहाल युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *