हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर ब्लॉक के अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के वार्ड 13 में हुई अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। इस घटना में 3 लोगों का घर जलकर राख हो गया। जिससमें नगदी कपड़ा, अनाज समेत करीब 5 लाख के संपत्ति का नुकसान बताया गया है। इस घटना में गांव के रामदयाल पंडित, नीतीश कुमार, अजीत कुमार पंडित, मंटू कुमारी आदि का घर जलकर राख हो गया। घटना के बारे में बताया गया है कि रामदयाल पंडित प्रजापति समाज से आते हैं वह बर्तन से पाने के लिए दरवाजे पर ही भट्टी लगाए हुए थे। भठ्ठी से उठी चिंगारी से अचानक उनके घर में आग लग गया।

फिर देखते ही देखते उनके पड़ोसी नीतीश कुमार, अजीत कुमार के घर में भी आग लग गई। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि आग काबू होने के बाद अंगार घाट थाना से पहुंची दमकल टीम में भी आग को बुझाया। दमकल टीम को भी आग बुझाने में लगभग एक घन्टा का समय लग गया।


उधर घटना की सूचना के बाद अंगार घाट थाने की पुलिस और उजियारपुर प्रखंड से राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।






