हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें
समस्तीपुर। विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल में सीडीओ डॉक्टर विशाल कुमार एवं डीएस डॉक्टर गिरीश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट, कचहरी रोड, लॉ कॉलेज होते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर में पहुंचा।

जहां रैली संगोष्ठी में तब्दील हो गया। इस दौरान लोगों को यक्ष्मा यानी टीबी बीमारी से बचाव, इलाज एवं उसके लक्षण के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक होने एवं लोगों को बचाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसमें आप लोगों के सहयोग से ही टीवी मुक्त भारत बनाया जा सकता है।

मौके पर डीईओ टीबी कृष्णा बाली, डीपीएस ज्योति, एसटीएस अनुकृति, डीएफवाई अंकित, अहान रवि, वर्ल्ड विजन इंडिया बिनय और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।







