समस्तीपुर रेल मंडल ने सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री का किया नया कीर्तिमान स्थापित

हमसे व्हाट्सएप ग्रूप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल द्वारा 23 मार्च को स्क्रैप बिक्री में रिकॉर्ड कायम करते हुए अब तक की गयी बिक्री की तुलना में किसी एक दिन में सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 मार्च को एक दिन में समस्तीपुर मंडल को स्क्रैप बिक्री से 4.72 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

जबकि चालू वित्त वर्ष के 23 मार्च तक समस्तीपुर मंडल द्वारा लगभग 9500 टन स्क्रैप का निपटान किया गया जिससे मंडल को 42.81 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके साथ ही समस्तीपुर मंडल ने स्क्रैप बिक्री के लिए निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्क्रैप बिक्री के लिए आगामी ई-नीलामी की तिथि 31 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *