लूट को चोरी बताने व अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर नपे थानाध्यक्ष, एसपी ने किया निलंबित

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। लूट की घटना को छुपाकर चोरी में मामला दर्ज करने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले में मोहीउद्दीननगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में निलंबन की कारवाई एसपी विनय तिवारी ने की है। इसको लेकर एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर जानकारी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के नवादा मुगल चौक पर 19 जनवरी को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ले लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद लूट में संलिप्त अधिकारियों को चिंहित कर काड का उद़भेदन करने एवं चिंहित अपराधियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया गया था।

लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा कोई कारवाई नहीं की गयी। वहीं 17 मार्च की रात करीमनगर में मो शदाब के घर का लूट की घटना हुई थी। जिसमें अपराधियों ने दरवाजा पीट कर घर खुलवाया और पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन इस मामले में थानाध्यक्ष ने लूट की घटना को छुपाते हुए लूट की जगह चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लूट की घटना को छुपाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की दिशा में कोई ठोस कारवाई नहीं करने पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *