समस्तीपुर में विभिन्न हाई स्कूलों के बच्चों ने आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से हुए अवगत

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े,यहां क्लिक करें

समस्तीपुर।  समस्तीपुर ब्लॉक के हाई स्कूल मोरदीवा, नवादा एवं छतौना के बच्चों ने बुधवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोरदीवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसको लेकर जिले के सभी आईटीआई कॉलेज के प्रशिक्षुओं द्वारा अपने अपने प्रदर्श की प्रदर्शनी लगाई गई थी। शैक्षणिक भ्रमण पर आए बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन हाई स्कूलों के दर्जनों बच्चों को विभिन्न ट्रेडों की विशेषताओं से अवगत कराया गया। नामांकन के साथ-साथ रोजगार से संबंधित जानकारी भी दी गई। संस्थान में संचालित सभी ट्रेडों के वर्कशॉप के विभिन्न यंत्रों से भी परिचय कराया गया।

नोडल शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि काफी बच्चे मैट्रिक के बाद विषय चयन को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार विषय चयन करने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर हाईस्कूल मोरदीवा के उन्नयन मंच के लीडर आलोक कुमार ने संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार को अपने विद्यालय से प्रकाशित शिक्षा रत्न पत्रिका भेंट की।

मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव, अरविंद प्रसाद, शिक्षक संजय कुमार दिवाकर, मुकेश कुमार, मोहन कुमार, राकेश कुमार, चन्द्रमणि शर्मा, रायबहादुर राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *