हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरो पर बढ़ी सुविधा, योग के साथ इलाज भी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ग्रामीण स्तर पर संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। योग के साथ-साथ इलाज की भी सुविधा दी गयी है। इसके तहत इन सेंटरों पर परामर्श, इलाज, कांउसलिंग, योग के साथ-साथ अब दवा भी उपलब्ध करायी जाएगी। इसको लेकर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 49 एपीएचसी के साथ-साथ 299 एचएससी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया गया है। जहां मरीजों को परामर्श, दवा, इलाज आदि की सुविधा शुरू कर दी गयी है। डीपीसी डॉ. आदित्यनाथ झा ने बताया कि जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसके लिए अन्य एसएचसी को भी अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ग्रामीणों को प्राथमिक स्तर पर उपलब्ध सभी सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है। विशेष परिस्थिति में वहां से तत्काल नजदीकी पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय या फिर सदर अस्पताल में रेफर किया जाता है।

कैंसर, टीबी, कालाजार, मलेरिया आदि बिमारियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। मरीजों को बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लक्षण दिखने पर उसे संबंधित हाईयर सेंटर रेफर किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरुक करना है। साथ ही उसके दुष्प्रभाव एवं लक्षण की जानकारी देना है, ताकि तत्काल उसका इलाज हो सके। प्रत्येक महीने में एक हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर दस दिन योग होगा।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब फर्स्ट एड की भी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। डीपीसी ने बताया कि अगर सड़क दुर्घटना या किसी अन्य घटना में कोई जख्मी हो जाता है तो उसके फर्स्ट एड के वही सप्ताह में प्रत्येक दिन टेली मेडिसीन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *