व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मधुबनी। मधुबनी में रविवार को दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का शुभारंभ डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने केक काटकर एवं हवा में गुब्बारों का गुच्छ उड़ाकर किया। डीएम ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें कई स्टॉल लगा है। लोगो इसमे जरूर आए आउट मिथिला के कल्चर को बढ़ावा देने में सहयोग करें। यहां की मिथिला आर्ट काफी फेमस हैं। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृतियों से जुड़ी तमाम तरह के स्टॉल भी लगाए गये हैं।

इस दौरान सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक काफी खुश थे। डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, डीडीसी विशाल राज, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार सहित तमाम वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिथिला की संस्कृति एवं विकास से जुड़े विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों के लिए अलग से दीर्घा तैयार किया गया है।

मिथिला महोत्सव में जीविका दीदी एवं मिथिला कलाकारों के द्वारा मिथिला पेंटिंग पर आधारित व अन्य सामग्री का कई स्टॉल लोगों को स्वयं अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। जगह जगह विभिन्न स्टॉल को देखकर लोग भी काफी गदगद महसूस कर रहे थे ।डीएम ने कहा कि 19 एवं 20 मार्च को दो दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिले वासियों से अपील है यह आपका अपना महोत्सव है। इसमें भाग जरूर ले ।

महोत्सव के दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है । महोत्सव के दौरान लगाए गए स्टॉल पर आकर अपने पसंद की चीज को खरीदें। ताकि स्टॉल संचालक को भी इस मिथिला महोत्सव के माध्यम से मदद मिल सके।





