व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में अवैध एवं प्रतिबंधित दवाओं की ब्रिकी पर शिकंजा कसने के लिए औषधि विभाग जिले में सघन छापेमारी करने का निर्णय लिया है। छापेमारी के साथ ही दोषी दवा दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने औषघि विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में सहायक औषधि नियंत्रक (एडीसी) नीलिमा कुमारी ने सभी अनुमंडलों के डीआई को आदेश जारी किया है। साथ ही छापेमारी का आदेश दिया है। एडीसी ने बताया कि जांच के दौरान दुकान में दवा का क्रय बिल व प्रीस्क्रीपसन मेडिसीन का ब्योरा रखना अनिवार्य है। जिन दूकानों में क्रय बिल नहीं होगा, वैसे दूकानदारों को दवा बेचने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। बिना दवा क्रय बिल के कोई भी दवा नहीं बेची जा सकती है।सभी डीआईओ को जांच के दौरान दवाओं के क्रय बिल की भी जांच करनी है।

ब्योरा नहीं होने पर लाइसेंस होगा निलंबित प्रतिबंधित दवाओं को नहीं बेचना है। प्रीस्क्रीपसन मेडिसीन का पूरा डाटा व ब्योरा दूकानदार को अपने पास रखना है। एडीसी ने कहा कि कई प्रकार की ऐसी दवाएं हैं जो बिना प्रीस्क्रीपसन के नहीं देना है। इसलिए ऐसी दवाओं को बेचने से पूर्व दवा दूकानदारों को प्रीस्क्रीपशन का पूरा डाटा अपने पंजी में रखना है। ताकि यह पता लगाया जा सके कौन सी दवा किस डॉक्टर के पर्ची पर किसे दिया गया है। जिन दवा दूकानों में ऐसी दवाओं को बेची जाती है तो ब्यौरा रखना अनिवार्य होगा।

दलसिंहसराय पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रुप से ले जा रहे कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान आलू लोड ट्रक में से एक करोड़ छह लाख रुपये मूल्य के अवैध कफ सिरप बरामद किया। जो बनारस से सिल्लीगुड़ी की ओर जा रहा था। जिसका कोई कागजात नहीं था। साथ ही यह दवा प्रतिबंधित है। इस दवा का सेवन लोग नशे के लिए भी करते हैं। इसकी सूचना पर औषधि विभाग ने थाने जाकर जांच भी की। फिर इसको लेकर अब नए सिरे से दूकानों की जांच कराने का आदेश दिया गया है।






