हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के क्लिक करें
समस्तीपुर/खानपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर ब्लॉक के भानपुर गांव स्थित बाबा भंवरनाथ स्थान में रामायण नवाह यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया है। श्रीश्री 1008 गाहर महंथ जी की के सानिध्य में आयोजित रामायण नवाह यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ में पंडित दुर्गानन्द झा, यजमान राम विजय चौधरी के द्वारा यज्ञ का सातवां दिन जारी है। जिसमे मुख्य रूप से सरोज कुमार चौधरी, शिवशंकर चौधरी, संजय कुमार चौधरी उर्फ बौआ जी, रामनाथ चौधरी, परमानंद झा, शंभु चौधरी, रामाधार चौधरी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

लोगो ने बताया कि जन कल्याण, गांव समाज कल्याण के लिए यज्ञ किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से गांव व समाज के साथ साथ लोगो का कल्याण होता है। आज राजनीतिक लाभ के कारण लोग धर्म ग्रंथ पर तरह तरह का गलत टिप्पणी करते हैं। ऐसे लोगो के कारण ही समाज मे वैमनस्य फैलता है। किसी को भी किसी भी धर्म का अपमान करने का कोई अधिकार नही है। सभी धर्मों में सभी का सम्मान, आपसी भाई चारे को बरकरार रखने की सीख दी गयी है। रामायण भी लोगो को सत्य पथ पर चलने, हर प्राणी की सेवा करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने, हर किसी का आदर करने, धर्म का पालन करने, पिता पुत्र को अपने कर्तव्यों का पालन करने आदि का संदेश दे रहा है।







