19 व 20 मार्च को मध्यम वर्षा, फिलहाल बन्द करें फसलों की कटाई व सिंचाई

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक सक्रिय रूप से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में गरज वाले मध्यम से घने बादल रह सकते हैं। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 19-20 मार्च को मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। दो दिनों में 20 से 30 मिमी. वर्षा हो सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की संभावना मौमस विभाग ने जताया है। डॉ.राजेद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत एवं दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री व न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है।

समसामयिक सुझाव : मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि वर्षा को देखते हुए किसान अगले 4-5 दिनों तक तैयार सरसो की कटनी व झराई एवं गरमा मूंग व उरद की बुआई का कार्य स्थगित रखे। साथ ही खड़ी फसलों में सिंचाई फिलहाल स्थगित रखना हितकर होगा। वर्षा को देखते हुए गरमा सब्जी की बुआई स्थगित रखें। वर्षा के बाद बुआई सब्जी की बुआई अविलंब संपन्न कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *