हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और पुरी के मध्य संचालित की जा रही गाड़ी सं. 03230 व 03229 पटना-पुरी- पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है । वर्तमान में यह स्पेशल पटना से प्रत्येक गुरूवार को 30 मार्च 2023 तक तथा पुरी से प्रत्येक शुक्रवार को 31 मार्च 2023 तक चलायी जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब विस्तारित अवधि के साथ यह स्पेशल ट्रेन पटना से पुरी के लिए 06 अप्रैल 2023 से 29 जून 2023 तक प्रत्येक गुरूवार को तथा पुरी से पटना के लिए 07 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जायेगी।
विदित हो वर्तमान में गाड़ी सं. 03230 पटना-पुरी स्पेशल प्रत्येक गुरूवार को पटना से 08.45 बजे खुलकर शुक्रवार को 02.55 बजे पुरी पहुँचती है तथा वापसी में गाड़ी सं. 03229 पुरी-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर शनिवार को 09.35 बजे पटना पहुँचती है।







