पटना, आरा के रास्ते बरौनी और यशवंतपुर के मध्य चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

हाजीपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में बरौनी एवं यशवंतपुर के मध्य चार ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर होली स्पेशल ट्रेन बरौनी से दिनांक 18 व 25 मार्च तथा 01 एवं 08 अप्रैल को प्रत्येक शनिवार 14.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 16.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से दिनांक 21 व 28 मार्च तथा 04 एवं 11 अप्रैल को प्रत्येक मंगलवार को 07.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 12.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छेवकी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *