रिपोर्ट: दोगुना नमक का सेवन करते हैं दुनिया के लोग, कैंसर , गुर्दा रोग से हो रहे पीड़ित

दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डबल्यू एच ओ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में लोग मानक से दोगुना नमक खा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोडियम सेवन पर जारी पहली वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में औसतन 10.8 ग्राम प्रतिदिन नमक का सेवन लोग कर रहे हैं, जबकि डब्लूएचओ के अनुसार प्रति दिन 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। भारत में 9.8 ग्राम प्रति दिन नमक खा रहे लोग यह भी मानक से काफी ज्यादा है। बहुत अधिक नमक खाने से यह आहार और पोषण संबंधी मौतों का कारण बन सकता है। ज्यादा नमक खाने से गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस और गुर्दे की बीमारियां होती हैं। 30 फीसदी कमी का लक्ष्य हासिल नहीं होगा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 2025 तक सोडियम सेवन को 30 तक कम करने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी। सोडियम, एक आवश्यक पोषक तत्व है लेकिन अधिक मात्रा में खाने पर हृदय रोग, स्ट्रोक और समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम का मुख्य स्रोत सोडियम क्लोराइड(नमक) है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के केवल 5 सदस्य देशों में ही अनिवार्य और व्यापक सोडियम कटौती नीतियों लागू हैं, 73 देशों में ऐसी कोई नीति लागू नहीं है।खराब खाने से दुनियाभर में सबसे अधिक मौतें डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि खराब खाना विश्व स्तर पर मृत्यु और बीमारी का एक प्रमुख कारण है, और अत्यधिक सोडियम का सेवन इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *