परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों व कर्मियों को मिला सम्मान

समस्तीपुर। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत कैलेंडर वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। शहर के बनारस स्टेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएस डॉ. एसके चौधरी ने की। इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम के परफॉरमेंस में मात्र पांच डॉक्टर ही बेहतर कार्य करने में अव्वल रहे, इसके लिए इन डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सीएस ने प्रतिभागियों में रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. राणा विश्वविजय सिंह, डॉ. मनीष कुमार, सदर अस्पताल की डॉ. अदिति प्रियदर्शी, पटोरी के डॉ. भारती चंद्रा डॉ. अनुपम कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एएनएम व जीएनएम में सदर अस्पताल की जीएनएम शोभा कुमारी के अलावे वारिसनगर की ममता कुमारी, रोसड़ा की त्रिलोकी देवी, भारती कुमारी, हसनपुर की इंदु कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने एवं सहयोग के लिए जीतवारपुर की अनीता कुमारी, मूरतरानी शर्मा, पटोरी की रेखा कुमारी, कुमारी मंजू माला, वारिसनगर की अर्चना भारती, हसनपुर की सुनैना कुमारी, खानपुर की सुनीता देवी, सरायरंजन की मीना शर्मा, पूसा की बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी को भी सम्मानित किया गया। डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीसीएम अनीता कुमारी, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के अलावे अन्य उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *