मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुरौल में कार्यरत प्रखंड समन्यवक दीपिका भारती को समाहरणालय मुजफ्फरपुर के सभागार में जिलाधिकारी प्रणव कुमार व उपविकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने सम्मानित किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार इन्होंने मुरौल प्रखंड के सभी पंचायतों में शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित की और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करायी। साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन, जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो के व्यवहार और विचार में परिवर्तन लाने का कार्य की है। मौके पर सहायक समाहर्ता जिला समन्वयक रंजीत साह, जिला सलाहकार विनय कुमार, हरिदयाल सिंह, विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य महिला उपस्थित थे।







