लड़कियों पर फब्तियां कस रहे मनचले की छात्राओं ने की जमकर धुनाई

समस्तीपुर/रोसड़ा। समस्तीपुर जिले में कोचिंग में स्कूल जाने के दौरान लड़कियों पर फब्तियां कसने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण छात्राओं को काफी शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है। पिछले कई दिनों से स्कूल कोचिंग जाने के दौरान फब्तियां कसने से नाराज छात्रों ने एक मनचले युवक की जमकर धुनाई कर दी। यह ताजा मामला समस्तीपुर जिले के रोसरा शहर का है। रोसड़ा शहर से सटे जरही में गुरुवार को छात्राओं ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी। फिर हल्ला पर जुटे आसपास के लोगों ने भी मनचले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि एक युवक सड़क पर पैदल जा रही दो छात्राओं पर फब्तियां कस रहा था। छात्राओं ने पहले उसे नजरअंदाज किया, लेकिन उसके बावजूद युवक हरकत से बाज नहीं आया। फिर तो दोनों छात्राओं ने योजना बनाई और बहादुरी का परिचय देते मनचले को दबोच जर धुनाई शुरू कर दी। मनचले को शायद इसका अंदाजा भी नही था। जिसके बाद शोर-शराबा होने पर जुटे आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिये और पता पूछा। युवक ने अपने को कुशेश्वरस्थान का निवासी बताया। फिर इसकी सूचना रोसड़ा पुलिस को दी गयी। उसी बीच सूचना पर आयी रोसड़ा पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *