जनादेश : त्रिपुरा-नगालैंड में फिर से आयी भाजपा, खिला कमल

नई दिल्ली। त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने फिर से जीत हासिल की है। मेघालय में किसी को बहुमत तो नहीं मिला है। हालांकि, यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है। त्रिपुरा में भाजपा आईपीएफटी गठबंधन ने 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। इस बीच, निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, भाजपा की जीत अपेक्षित थी, हम इसकी व्यग्रता से प्रतीक्षा कर रहे थे। जनादेश से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1,257 मतों के अंतर से हराया। नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को बहुमत सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने गुरुवार को 37 सीटें जीतकर 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 25 सीटें जीती हैं, घटक दल भाजपा ने 12 सीटें जीती हैं। एनडीपीपी और भाजपा ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था

मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस पांच, टीएमसी पांच, वीपीपी दो, एचएसपीडीपी दो, भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं। वहीं, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। सीएम कोनराड के. संगमा दक्षिण तुरा सीट पर जीत गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *