हाजीपुर, दूरबीन न्यूज। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 08439 व 08440 पुरी पटना पुरी स्पेशल एवं गाड़ी संख्या 02832 व 02831 भुवनेश्वर धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरी पटना पुरी स्पेशल के 09 फेरों तथा भुवनेश्वर धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल के 26 फेरों की वृद्धि की जा रही है।
विस्तारित अवधि के साथ गाड़ी संख्या 08439 पुरी पटना स्पेशल पुरी से 4 मार्च से 29 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08440 पटना पुरी स्पेशल पटना से दिनांक 5 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी।


इसी तरह, गाड़ी संख्या 02832 भुवनेश्वर धनबाद स्पेशल भुवनेश्वर से 03 मार्च से 30 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को तथा 02831 धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल धनबाद से दिनांक 04 मार्च से एक मई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को परिचालित की जायेगी ।





