समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के रेलवे कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय, जितवारपुर के बच्चो के बीच केक काटा गया तथा कॉपी, कलम व चॉकलेट वितरित किया गया । इस दौरान 08 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुमारी ने विधायक के नाम का केक काट कर जन्मदिन को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शाहीन जी बेहद मिलनसार, कर्मठ तथा समाज के हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय है। उन्होंने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में अब तक विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है। वे सामाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ व कौमी एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर गरीब व जरूरतमंद छात्रों के बीच कलम, पेंसिल, कॉपी, किताब, डिक्शनरी, स्ट्रूमेंट बॉक्स तथा फल आदि वितरित भी किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष सह जितवारपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव तथा संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की। मौके पर जिला राजद सचिव राकेश यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राय, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, समाजसेवी रितेश कुमार पिंकू, राजद मजदूर सेल के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार राय, प्रखंड राजद उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रम्भू, प्रखंड महासचिव संदीप सरकार, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, पटना बीडी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डा रजनीश कुशवाहा, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, समाजसेवी विजय महतो, युवा राजद के जिला महासचिव अखिलेश कुमार दास, जिला राजद महासचिव जयशंकर ठाकुर, राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, जयलाल राय, सैयद फैसल आलम मन्नू , मोo आसिफ इकबाल, मनोज पासवान, नगीना राम तथा मो अमरोज आदि ने भी सम्बोधित किया।





