समस्तीपुर/ताजपुर। दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले के ताजपुर ब्लॉक के एलकेवीडी कालेज ताजपुर के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. बलराम कुमार, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. हुस्न आरा समेत कई प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच मालदीव के माफुशी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में अपने देश की शान को गौरवान्वित किया है। जहां उन्हें सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी देते डॉ. बलराम ने बताया कि वहां अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली एवं बिसाईट एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान के तौर पर सम्मान पत्र, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, गोल्ड मेडल एवं संस्था के बैच द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका विषय पर भारत से डॉ. बलराम कुमार, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. हुस्न आरा, डॉ. दीपक कुमार, गीता चौधरी, डॉ.पीएस चौधरी, संजय शास्री, डॉ.भीम सिंह राठौर, अधिवक्ता संदीप सक्सेना, डॉ.नवीन त्रिपाठी, नेपाल से डॉ.रुध्र प्रसाद अधिकारी, डॉ. विजय थापा, मगर रामगुरुंग, डॉ. सुमित प्रजापति, रक्षा राजोपाध्याय, दुबई से डॉ. सैय्यद तकिव नकवी, अहमद फाईजान, मालदीव से डॉ. नफीस खान, डॉ मुख्तार अहमद, फखरूद्दीन सहित कई देशों के विद्वतजनों द्वारा उक्त विषय पर शोध पत्र वाचन किया गया। संगोष्ठी में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों के शोध पत्र का प्रकाशन आइएसएसएन युक्त अक्षरा अन्तरराष्ट्रीय प्री रिव्युड एंड रेफर्ड इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा, अफसाना सैय्यद एवं सचिव संजय कुमार ‘शाफी’, डॉ. बैद्यनाथ शर्मा ‘मिन्टू’, ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






