समस्तीपुर में पिस्टल के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी महिला थाना

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय महिला के साथ एक युवक के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना हुई है। पीड़िता ने  शिकायत दर्ज कराने को लेकर रोसड़ा थाना पहुंची, जहां पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पीड़िता को महिला थाना पहुंचा दिया गया। जहां पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जरही वार्ड संख्या 5 के युवक को आरोपित किया है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि बीते 16 फरवरी 2023 की सुबह आरोपी उसके पति के साथ उसके घर पर डीजे का सामान पिकअप वाहन से उतार रहा था। आरोपी पिकअप वाहन का चालक है। सामान उतारने के दौरान ही वह शौच के बहाना कर पीड़िता के आंगन में घुस गया और उसके साथ जोर-ज़बरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे खींचकर घर के पीछे केला बगान ले गया। जहां देशी कट्टा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जान मारने की नीयत से पीड़िता का गला भी दबाने लगा। इस बीच पीड़िता के घिघयाने की आवाज पर उसके पति ने दौड़कर उसकी जान बचायी। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उसके साथ घटी घटना व आरोपी के द्वारा दिये गए धमकी से उसकी हालत काफी बिगड़ गयी। उसने शहर के एक निजी क्लिनिक में ईलाज कराये जाने की बात कही है । इस मामले में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *