सरायरंजन पंसस भवन में अध्यक्ष पद के लिए ललन कुमार ईश्वर व नवीन कुमार ईश्वर ने किया पर्चा दाखिल
समस्तीपुर/सरायरंजन, दूरबीन न्यूज। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति एवं ईकिसान भवन में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर नामांकन कराया गया। इस दौरान क्षेत्र से व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन कुमार ईश्वर एवं नवीन कुमार ने अपने अपने समर्थकों के साथ आकर नामांकन कराया। निवर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष तीसरी बार नामांकन किए हैं, वहीं नवीन कुमार ईश्वर पहली बार भाग्य आजमा रहे है। सदस्यों में ग्रुप ए से सुनील कुमार ईश्वर, रवींद्र प्रसाद राय, राज कुमार साह, नीतू देवी, विमला देवी ग्रुप दो से राज कुमार सहनी, विवेकानंद झा, अमरनाथ झा, रामश्रेष्ठ राय, विनोद पासवान, मोहन झा ने नामांकन किया है।नामांकन को लेकर बीडीओ नीतू प्रियदर्शिनी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होना है। इसके बाद नामांकन के लिए दाखिल पर्चे की जांच होगी और 13 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी कराई जाएगी। मौके पर विपिन कुमार ईश्वर, वीरेंद्र ईश्वर, पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, जयंत चौधरी, राजकुमार सहनी, रामानंद झा, विपिन कुमार झा, नीतू देवी,रामश्रेष्ठ राय, सुनील कुमार ईश्वर, शिवशंत कुमार सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।







